फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   वाहन की टक्कर से फल व्यवसायी की मौत

वाहन की टक्कर से फल व्यवसायी की मौत

Sun, 03 Jun 2018 11:41 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Sun, 03 Jun 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से फल व्यवसायी की मौत
हादसे के बाद जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। दुकान के लिए सामान खरीदकर बाइक से वापस घर जाते समय फल व्यवसायी सेराज (22) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह वह सड़क किनारे गिर पड़ा। हादसे के काफी देर बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों की नजर सेराज पर पड़ी, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। उसकी शिनाख्त होने पर पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बलरामपुर जनपद के खोड़ारे थानाक्षेत्र के गौरा चैकी गांव निवासी बरसाती का 22 साल का बेटा सेराज चौराहे पर फल का कारोबार करता था। रविवार को वह घर से फल खरीदने डुमरियागंज आया था। खरीददारी के बाद शाम करीब तीन बजे वापस घर जा रहा था। तभी भवानीगंज थाने के भड़रिया पुलिस चौकी से करीब 200 मीटर आगे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर बाइक गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। सेराज के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर उसकी मौत हो गई। इस संबंध में भवानीगंज इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन और उसके चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed