फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   17 दिन बाद भी घर में पड़ी है लाश

17 दिन बाद भी घर में पड़ी है लाश

Thu, 24 May 2018 11:31 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Thu, 24 May 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
17 दिन बाद भी घर में पड़ी है लाश
जोगिया कोतवाली क्षेत्र के गांव हरैया में गमजदा परिजन। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली के हरैया गांव में मौत के 17 दिन बाद भी एक युवक का अंतिम संस्कार नहीं किया गया है। परिजनों का आरोप है कि लवकुश की हत्या कर लाश पेड़ से लटका दी गई थी। वे हत्या का मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस ने इस मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। परिजन अफसरों से लेकर सीएम तक शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


छठ्ठू ने बताया कि उसका भाई लवकुश पांच मई को मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव स्थित अपने ससुराल गया था। सात मई को उसकी लाश गांव के बाहर पेड़ पर लटकती मिली थी। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, लेकिन आज तक उन्हें पीएम रिपोर्ट नहीं दी गई। घर वालों का आरोप है कि पुलिस इस मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर आरोपियों को बचाने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद भी पुलिस हत्या का केस दर्ज नहीं कर रही है। घर वालों का कहना है कि आरोपी अब उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसओ सौदागर राय ने बताया कि मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने पर केस दर्ज कर मृतक की पत्नी और साले को जेल भेज दिया गया है। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार लवकुश की मौत फंदे पर लटकने की वजह से हुई है।
विज्ञापन


- केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। छानबीन की रिपोर्ट के आधार पर हत्या का केस दर्ज कराया जाएगा। शव के अंतिम संस्कार नहीं किए जाने की जानकारी नहीं थी। जानकारी जुटा कर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. धर्मबीर सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed