फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ईवीएम प्रकरण में स्वास्थ्य कर्मी की संलिप्तता, निलंबन की संस्तुति

ईवीएम प्रकरण में स्वास्थ्य कर्मी की संलिप्तता, निलंबन की संस्तुति

Tue, 25 Jun 2019 09:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
ईवीएम प्रकरण में स्वास्थ्य कर्मी की संलिप्तता, निलंबन की संस्तुति
ईवीएम प्रकरण में स्वास्थ्य कर्मी की संलिप्तता, निलंबन की संस्तुति
विज्ञापन

एसडीएम सदर की जांच रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन का मतदान सकुशल होने के बाद ईवीएम मशीन बदले जाने को लेकर हुए हंगामे में स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारी की संलिप्तता सामने आई है। एसडीएम सदर की रिपोर्ट पर सीएमओ ने प्रथम दृष्टया आरोप सही मानते हुए मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को पत्र भेजकर संबंधित कर्मचारी के निलंबन की संसतुति की है।

जिलाधिकारी को भेजे रिपोर्ट में उपजिलाधिकारी सदर उमेश चन्द्र निगम ने बताया है कि ईवीएम मशीन मतगणना के लिए नवीन मंडी नौगढ़ परिसर में रखी गई थी। वहां पर अप्रयुक्त ईवीएम मशीनें अलग से रखी गयी थी। जिसको कलेक्ट्रेट में स्थित ईवीएम गोदाम पर ले जाने को लेकर गठबंधन व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा 14 मई 2019 को धरना देने के साथ प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गयी थी। धरना व नारेबाजी में मुख्य चिकित्साधिकारी के अधीन उसमान अली निवासी ग्राम मदरहना सिद्धार्थनगर भी शामिल था। उसमान पीएमडीटी टीबी एचआईवी समन्वयक के रूप में जिला क्षय रोग अस्पताल में 2010 से संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत है। कर्मचारी का आचरण आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन एवं कर्मचारी आचरण नियमावली के विरुद्ध है। साक्ष्य के रूप में वीडियो क्लीप भी मुहैय्या कराया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके मिश्र ने मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को पत्र भेजकर संबंधित कर्मचारी के निलंबन की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed