फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Accusation of fraud involving tourist visas

Basti News: विदेश भेजने के नाम पर पर्यटक बीजा देकर धोखाधड़ी का आरोप

Wed, 02 Sep 2026 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Accusation of fraud involving tourist visas
बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम अकेला कुबेरपुर निवासी आकाश ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में आकाश ने बताया कि जुलाई 2025 में क्षेत्र के ही दो लोगों ने उन्हें विदेश भेजने की बात कही। अलग-अलग तारीखों में उन्होंने यूपीआई के जरिये 1.15 लाख रुपये व एक लाख रुपये नकद दिए। 12 जनवरी को वे लखनऊ पहुंचे और वहां से हैदराबाद होते हुए बंगलुरू गए। वहां उन्हें अंतिम समय में वीजा दिया गया और विमान में बैठाया गया। 16 जनवरी को वे मलेशिया के कुआलालपुर एयरपोर्ट पहुंचे, वहां पता चला कि उन्हें टूरिस्ट वीजा पर भेजा गया है।
विज्ञापन

मलेशिया जाने से पहले हवाई यात्रा में उनका करीब 35 हजार रुपये अतिरिक्त खर्च हुआ। चार दिन बाद वह अपने खर्च पर वापस आए और दोनों लोगों से पासपोर्ट और पैसा वापस मांगा। इस पर आरोपी ने उनका पासपोर्ट अपने पास रख लिया। पैसे और दस्तावेज मांगने पर आरोपी उन्हें धमकी देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed