फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three people, including a couple, beaten up

Ambedkar Nagar News: दंपती सहित तीन को पीटा

Wed, 02 Sep 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 02 Sep 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Three people, including a couple, beaten up
अंबेडकरनगर। जहांगीरगंज के लखनडीह निवासी भीमप्रसाद के अनुसार 27 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे अर्जुन और पत्नी नीतू गाली देने लगे। इसके बाद आरोपियों ने डंडे से पिटाई की। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी निशा और पुत्री मानसी काे भी पीटा गया। थाना प्रभारी रितेश पांडेय ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

--------------------
लापता किशोरी मामले में 23 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज

अंबेडकरनगर। अकबरपुर के एक व्यक्ति के अनुसार उनकी 17 वर्षीय पुत्री सात अगस्त को दोपहर करीब तीन बजे घर से जमुनीपुर जाने की बात कहकर निकली थी। शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। इस दौरान जानकारी मिली कि जमुनीपुर निवासी राज कनौजिया उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

--------------------
बकाया भुगतान मांगने पर श्रमिक को पीटा

अंबेडकरनगर। जहांगीरगंज के पैकोली निवासी विष्णु के अनुसार उन्होंने सूर्यनाथ मिश्र के मकान निर्माण के दौरान मजदूरी की थी। आरोप है कि उनका 32 हजार रुपये का भुगतान बकाया है। कई बार रुपये मांगने के बावजूद उन्हें भुगतान नहीं किया गया। 13 जुलाई को हज्जीपुर तालाब के निकट सूर्यनाथ मिश्र मिले। पास पहुंचने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें रोक लिया। आरोपी ने काम का बहाना बनाकर उनकी पिटाई की। थाना प्रभारी रितेश पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
दंपती को पीटने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

अंबेडकरनगर। बसखारी के फदुल्लाहपुर निवासी प्रिया के अनुसार 30 अगस्त को सुबह करीब 11 बजे जेठ धर्मेंद्र यादव, जेठानी पूजा और अन्य लोग गाली देने लगे। विरोध करने पर उन्हें और पति रविकांत को पीटा गया। इस दौरान उन्हें और पति को गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी भूपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
--------------------
सड़क हादसे में एफआईआर

अंबेडकरनगर। जहांगीरगंज के फत्तेपुर खास निवासी मिथिलेश शर्मा के अनुसार 16 अगस्त को रात करीब नौ बजे उनके ससुर चंद्रभान मामपुर स्थित अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। दुकान से कुछ दूरी पश्चिम की ओर पहुंचने पर पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में चंद्रभान को गंभीर चोटें आईं। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर किया। थाना प्रभारी रितेश पांडेय ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
--------------------
घर के सामने खड़ी बाइक चोरी

अंबेडकरनगर। अकबरपुर के बुढ़ाईपुर निवासी मनोज कुमार के अनुसार उनकी सफेद रंग की बाइक 20 अगस्त को दोपहर 12 बजे के बीच घर के दरवाजे के सामने खड़ी थी। कुछ देर बाद बाहर आकर देखने पर बाइक मौके पर नहीं मिली। बाइक गायब मिलने के बाद उन्होंने आसपास के इलाकों में तलाश की। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
--------------------
किशोर लापता
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के रम्मनपुर चंदनपारा की वंदना के अनुसार उनका पुत्र दिव्यांश वर्मा 30 अगस्त को सुबह करीब 8:30 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया। काफी समय बीतने के बाद भी वह घर नहीं लौटा। हर-संभव स्थान पर तलाश के बाद भी किशोर का कोई सुराग नहीं मिला। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। संवाद
--------------------
भूमि विवाद में युवक को धमकी

भीटी। महरुआ के बरामदपुर जरियारी निवासी माता प्रसाद यादव के मुताबिक 31 जुलाई को शाम करीब चार बजे बाबूराम और उनके बीच उच्च न्यायालय की ओर से दिए गए निर्देश के तहत भूमि की पैमाइश हो रही थी। इस दौरान वह रास्ते के पास खड़े थे। गांव के राम प्रसाद यादव और रामनयन यादव कुछ अज्ञात लोगों के साथ वहां पहुंचे। आरोपियों ने धक्का-मुक्की करते हुए गाली-गलौज की। थाना प्रभारी दौमित्र सेन रावत ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
-----------------
बाइक चोरी मामले में 24 दिन बाद एफआईआर

भीटी। अकबरपुर के बदलपुर निवासी ज्ञानमती के अनुसार उनके पति राजाराम निषाद सात अगस्त की शाम करीब पांच बजे अपने रिश्तेदार रामनारायण के घर महरुआ के मथानी (नोनरा) गए थे। रात में वहां खाना खाने के बाद परिजन सो गए। सुबह जगने पर घर के बाहर खड़ी गाड़ी मौके से गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी गाड़ी का कोई पता नहीं चला। थाना प्रभारी दौमित्र सेन रावत ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर बाइक की तलाश की जा रही है।
-----------------
गाली देने से मना करने पर युवक पर हमला

भीटी। क्षेत्र के अढ़नपुर निवासी दिव्यांशु उर्फ विवेक के अनुसार 28 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे वह गांव की बाजार में निषाद मेडिकल स्टोर के पास थे। इसी दौरान आलोक निषाद वहां पहुंचकर उन्हें गाली देने लगा। मना करने पर आरोपी ने हाथ में लिए डंडे से उनके सिर पर वार कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। प्रभारी निरीक्षक कृष्णबली सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

-----------------
चालक व परिचालक पर हमले के मामले में एफआईआर

भीटी। जौनपुर जिले के खुटहन के मेढ़ा निवासी सतीश कुमार के अनुसार वह एक निजी बस सर्विस में चालक है। 27 अगस्त की शाम करीब छह बजे वह परिचालक जलंधर के साथ जौनपुर से बस लेकर भीटी के अंतिम स्टाप की ओर आ रहे थे। खजुरी बाजार से आगे पहुंचने पर विष्णु तिवारी अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ बस में चढ़ गया। आरोपियों ने एक राय होकर चालक और परिचालक पर लाठी-डंडे और रॉड से हमला कर दिया। प्रभारी निरीक्षक कृष्णबली सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed