फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   बस की चपेट में आकर से साइकिल सवार किशोर की मौत

बस की चपेट में आकर से साइकिल सवार किशोर की मौत

Tue, 11 Jun 2019 10:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 11 Jun 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
बस की चपेट में आकर से साइकिल सवार किशोर की मौत
death
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के एनएच-233 पर स्थित काजी रुधौली चौराहे पर मंगलवार की सुबह परिवहन निगम के बस की चपेट में आने से एक साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


सदर थाना क्षेत्र के पुरानी नौगढ़ निवासी राजवीर (13) पुत्र रामू का ननिहाल बांसी कोतवाली क्षेत्र के गौरा गांव में है। वह अपने नाना के यहां आया हुआ था। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह साइकिल से गैस भरवाने के लिए नाना के घर से काजी रुधौली जा रहा था। जैसे ही वह चौराहे के पास पहुंचा सामने से आ रही परिवहन निगम की बस ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजवीर को बांसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। कोतवाल शैलेश कुमार सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed