{"_id":"5cf7f861bdec2207786bacb0","slug":"155975484416-siddharthnagar-news143","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती बाइक पर हाईटेंशन तार गिरा, दो शख्स झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चलती बाइक पर हाईटेंशन तार गिरा, दो शख्स झुलसे
Wed, 05 Jun 2019 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
siddharthnagar
siddharthnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
बाइक जली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटवा। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के कठेला जनूबी गांव के टोला हौसिलवा के पास बुधवार सुबह चलती बाइक में हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से बाइक में आग लग गई। इससे बाइक सवार दो शख्स झुलस गए। दोनों को इटवा सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
ढ़ेबरुआ क्षेत्र के भोजवार गांव निवासी फिरोज (17) और मंजूर (18) ईद के लिए सामान खरीदकर कठेला से अपने घर लौट रहे थे। अभी वे क्षेत्र के कठेला जनूबी गांव के टोला हौसिलवा के पास पहुंचे थे कि 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार टूटकर बाइक पर गिर गया। इससे दोनों झुलस गए और जबकि बाइक जल गई। आसपास के लोगों ने दोनों को इटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की स्थिति में सुधार है और खतरे से बाहर हैं। वहीं गांव के लोगों की सूचना के पर बिजली काट दी गई। जेई राजीव प्रसाद ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। पता करवाकर तार जुड़वाया जाएगा।