फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार

अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार

Sun, 02 Jun 2019 10:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 02 Jun 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार
डुमरियागंज पुलिस की गिरफ्त में लूट व डकैती का आरोपी विनोद बरूआर। - फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज। स्थानीय पुलिस ने रविवार की सुबह एक वाहन को चोर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से छह सौ ग्राम चरस भी बरामद हुआ है। पुलिस का दावा है कि पकड़ा गया शातिर अंतरजनपदीय वाहन चोर है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है। एसओ केडी सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि राप्ती पुल से दोपहर को एक अंतरजनपदीय चोर जाने वाला है। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर ने थाने के एसआई पारसनाथ सिंह और उनके हमराहियों की टीम को राप्ती पुल पर वाहन चेंकिंग के लिए भेज दिया। दोपहर करीब 12.15 बजे इटवा के तरफ से एक बाइक आती दिखी।
विज्ञापन

जिसे रुकने का इसारा किया गया तो वह भागने लगा। जिसका पीछा कर पुलिस ने उसे पकड़कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक बिना नंबर की बाइक और 600 ग्राम चरस बरामद हुआ। जिस पर पुलिस ने वाहन के साथ ही उसे पकड़कर थाने ले आई। जहां पूछताछ में उसने अपना नाम विनोद कुमार बरूआर निवासी मूड़ाडीहा टोला छेदकपुरवा थाना धानेपुर जनपद गोंडा बताया। उसने बताया कि उसके नाम पर कई जनपद में चोरी, डकैती व लूट के केस दर्ज हैं। पूछताछ के बाद आरोपी विनोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed