{"_id":"5cf00e6bbdec22071c2e0b0d","slug":"155923625017-siddharthnagar-news78","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी का माल बरामद, छह शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चोरी का माल बरामद, छह शातिर गिरफ्तार
Thu, 30 May 2019 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। स्वाट व ढ़ेबरुआ पुलिस की संयुक्त टीम ने चोरी व लूट करने वाले गिरोह के छह अंतर जनपदीय शातिर बदमाशों को बुधवार की देर शाम क्षेत्र के मलगहिया गांव के पास से गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से चोरी की कार, दो बाइक, तमंचा, चोरी का लाखों का माल बरामद किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि गिरोह सीमावर्ती जनपदों में स्थान बदलकर वारदात को अंजाम देते थे। सभी बलरामपुर जिले के निवासी हैं। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस लाइंस में गुरुवार को एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि हाल ही में इटवा, त्रिलोकपुर, ढ़ेबरुआ थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं का सुलझाने के लिए स्वाट व स्थानीय पुलिस को लगाया गया था। बुधवार की देर शाम मुखबिर की सूचना पर स्वॉट टीम प्रभारी ब्रह्मनंद गौंड व एसओ ढ़ेबरुआ आरबी सिंह क्षेत्र के मलगहिया गांव के पास तलाशी ले रहे थे। इसी बीच एक कार व बाइक तेज गति से आती दिखाई दी। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो आरोपी भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी दोनों को दबोच लिया। कागजात मांगने पर नहीं दिखा सके। तलाशी के दौरान गाड़ी से तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ। साथ ही चोरी के आभूषण भी मिले। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों की पहचान साजिद अली, अब्दुल मुतल्लिव निवासी गुदरा, सराफत निवासी तुलसीपुर देहात थाना तुलसीपुर, एहसान अली, सुनील कुमार निवासी चीती थाना उतरौला, अंकित कुमार सोनी निवासी तुलसीपुर थाना तुलसीपुर जिला बलरामपुर के रूप में की गई। पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह सिद्धार्थनगर जिले के बॉर्डर इलाकों में रेकी कर चोरी करता है। थाना ढ़ेबरूआ के दो, थाना इटवा का एक, थाना गोल्हौरा का एक एवं थाना त्रिलोकपुर से दो चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। टीम को 10 हजार रुपये इनाम दिया गया है। टीम में निरीक्षक ब्रम्हानंद गोंड प्रभारी स्वाट टीम, एसआई शिवदास गौतम,एसआई दिनेश राजभर, सिपाही मृत्युंजय कुशवाहा, आशुतोष यादव, अश्वनी कुमार राय, अवनीश कुमार सिंह, दीपक गोविंद, गट्टू पांडेय शामिल रहे।
यह सामान हुआ बरामद
पुलिस के मुताबिक बदमाशों के पास से तीन नाक की कील, दो मंगल सूत्र, एक जोड़ी झुमका, एक जोड़ी बाला, सात जोड़ी पायल एक अदद कटोरी, 7700 रुपये नकदी, एक अदद हथौड़ी, एक चेन रिंग सहित कार व बाइक बरामद की गई है। इनकी कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।