{"_id":"5ceabedfbdec2207514f3aa9","slug":"15588882086-siddharthnagar-news23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में तीन की मौत, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में तीन की मौत, पांच घायल
Sun, 26 May 2019 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
siddharthnagar
siddharthnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
death
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। दो का जिला अस्पताल और एक का बलरामपुर के अस्पताल में चल रहा है उपचार।
बांसी कोतवाली क्षेत्र के नगवा गांव निवासी घमालू (43) शनिवार रात सूपा चौराहे पर किसी काम से आए था। पैदल ही घर लौटते समय बाइक सवार ने उन्हें चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। परिजन गोरखपुर ले जा रहे थे कि रास्ते में घमालू की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। एसओ बांसी शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
वहीं, कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के बभनी निवासी बाइक मुनिराम (16) और विन्द्रेश (17) बाइक से किसी कार्य से मोहाना की और जा रहे थे। वह बर्डपुर कस्बे के कपिलवस्तु मोड़ पर पहुंचे थे कि सामने से आ रही मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई। इससे आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली भी अनियंत्रित हो गई। दोनों वाहनों के अनियंत्रित होने से वाहनों के बीच बाइक सवार दो लोग फंस गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोट आई। घटना के बाद दोनों ट्रैक्टर चालक भाग निकले। इसमें से एक को पकड़ लिया गया। शुुद्दोधन चौकी प्रभारी नत्थू प्रसाद ने दोनों घायल युवकों को बर्डपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। शुद्दोधन चौकी प्रभारी नत्थू प्रसाद ने बताया कि दोनों ट्रैक्टर ट्रालियों को अपने कब्जे में ले लिया गया है। एक ड्राइवर भी पुलिस की गिरफ्त में दूसरे की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
नेपाल सीमा से सटे चाकरचौड़ा में रविवार सुबह पिकअप पलटने से विनोद (24) निवासी बरकुल रेहरवा, जिला कपिलवस्तु की मौके पर ही मौत हो गई और दो जख्मी हो गए। हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। पिकअप चाकरचौड़ा से पकड़ी की ओर जा रही थी। वाहन पलटते ही चालक फरार हो गया। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया। हादसे के बाद स्थानीय लोग नाराज हो उठे और तत्काल थानेदार चाकरचौड़ा पर कार्रवाई की मांग करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि थानेदार जब पहुंचा तो युवक जीवित था। मगर एंबुलेंस बुलाने के बजाय पिकअप पर लदे तस्करी के समान को सुरक्षित करने में लगे रहे। मामले की जानकारी के बाद कपिलवस्तु जिला मुख्यालय से डीएसपी देवेन्द्र पांडेय, इंस्पेक्टर पकड़ी एसके पोखरेल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और लोगों से वार्ता की। डीएसपी ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि थानेदार पर निलंबन कार्रवाई के साथ पूरी चौकी को बदल दी जाएगी।
विज्ञापन
युवक की मौत, मां की हालत गंभीर
डुमरियागंज। थानाक्षेत्र के ग्राम कुसम्ही निवासी गांव करन चौहान (20) पुत्र राजेन्द्र रविवार की सुबह चार बजे मां सावित्री को बाइक से बहराइच में चल रहे मेले को दिखाने के लिए जा रहा था। सुबह सात बजे बलरामपुर-बहराइच मार्ग पर पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया। इससे वह पोल में टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गया। मां भी हादसे घायल हो गई। दोनों को पहले बलरामपुर जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां करन की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। यहां राम मनोहर लोहिया अस्पताल में करन की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, मां सावित्री की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही कुसम्ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। डुमरियागंज इंस्पेक्टर केडी सिंह ने बताया कि उन्हें हादसे के बारें में कोई जानकारी नहीं है।