{"_id":"5ce81eb8bdec22077d5bf39b","slug":"15587161382-siddharthnagar-news143","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या में पति व सास गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दहेज हत्या में पति व सास गिरफ्तार, भेजा जेल
Fri, 24 May 2019 10:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
आरोपी महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिल्हिया। पिटाई के बाद विवाहिता की मौत के मामले में फरार दहेज हत्या के आरोपी पति व सास को पुलिस ने शुक्रवार सुबह क्षेत्र के मंझरिया गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
एसओ चिल्हिया रामेश्वर यादव ने बताया कि क्षेत्र के बचड़ा गांव निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बेटी को दहेज के लिए दामाद, सास व ननद प्रताड़ित करते थे। उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी और घर लाकर छोड़ गए। मारपीट की घटना में 20 मई को उसकी मौत हो गई थी। मिली तहरीर के आधार पर सास, ननद व पति पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया था। केस दर्ज होने के बाद से तीनों फरार चल रहे थे। पुलिस टीम गिरफ्तार के लिए लगी थी। शुक्रवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि दामाद रामजीत व सास संगीता निवासी मोहनपुर टोला कोहरपुरवा क्षेत्र के मंझरिया चौराहे के पास मौजूद हैं और कहीं भागने की फिराक में हैं। मौके पर पहुंचकर पुलिस द्वारा दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। टीम में सिपाही भरत यादव, जय हिंद, महिला आरक्षी ज्योति गुप्ता शामिल रहे।