फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   नशे में धुत युवक ने मंदिर में मूर्तियां क्षतिग्रस्त की

नशे में धुत युवक ने मंदिर में मूर्तियां क्षतिग्रस्त की

Wed, 04 Apr 2018 12:19 AM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Wed, 04 Apr 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
नशे में धुत युवक ने मंदिर में मूर्तियां क्षतिग्रस्त की
गोल्हौरा में मूर्तियां क्ष्ातिग्रस्त हाेने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
गोल्हौरा। थाना क्षेत्र के पचमोहनी गांव में शरारती युवक ने मंदिर में घुसकर भगवान श्रीराम और शंकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। हालांकि घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।महुआ पाठक गांव निवासी रमाकांत पाठक के परिवार ने पचमोहनी गांव में भगवान शंकर का मंदिर बनवाया है। इसमें कई देवी-देवताओं की मूर्तियां हैं।
विज्ञापन


पुजारी रामनारायण गिरी के मुताबिक मंगलवार की भोर में पड़ोस का ही युवक नशे में धुत होकर मंदिर में घुस गया। विरोध पर उनसे उलझ गया। नोक-झोंक के बाद युवक ने पैर से भगवान श्रीराम की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी। इस घटना में भगवान शंकर की मूर्ति भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुजारी ने तत्काल घटना की सूचना रमाकांत पाठक व अन्य ग्रामीणों को दी। सूचना पर सीओ इटवा महेंद्र सिंह देव, गोल्हौरा एसओ राजकुमार यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले गए। माहौल को देखते हुए मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई। बाद में एसडीएम इटवा एम जुबेर बेग भी घटनास्थल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एसओ के मुताबिक आरोपी संतोष पांडेय के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। वह नशे का आदी है। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। जल्द ही मंदिर में नई मूर्तियां स्थापित करा दी जाएंगी।
विज्ञापन


72 घंटे में फिर हुई घटना
गोल्हौरा। जिले में प्रतिमा/मूर्ति क्षतिग्रस्त करने की यह दूसरी घटना है। तीन दिन पहले 31 मार्च को डुमरियागंज के गौहनिया राज में अराजक तत्वों ने बाबा साहब डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ दी थी। किसी तरह स्थिति नियंत्रित करते हुए पुलिस ने नई प्रतिमा स्थापित कर लोगों को शांत कराया था। सीएम ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी प्रतिमाओं की सुरक्षा के निर्देश दिए थे। इसके 72 घंटे में ही पचमोहनी में ऐसी घटना हो गई। एसपी डॉ.धर्मबीर सिंह का कहना था कि प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इस संबंध में चौकीदारों को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed