{"_id":"5be5bfcebdec226934563f00","slug":"141541783502-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से पोते की मौत, बाबा जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से पोते की मौत, बाबा जख्मी
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की चपेट से पोते की मौत, बाबा जख्मी
गोल्हौरा थाना क्षेत्र के चौराहे पर हुई दुर्घटना, चालक हिरासत में
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
गोल्हौरा। थाना क्षेत्र के गोल्हौरा चौराहे पर शुक्रवार की दोपहर बाजार जा रहे बाइक सवार को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहा शख्स जख्मी हो गया। जबकि बाइक पर सवार पोते की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल को बांसी पीएचसी में इलाज करवाया जा रहा है। बाइक सवार बगैर हेल्मेट बाइक चला रहे थे।
क्षेत्र के बभनी गांव निवासी संतराम (57) बाइक से अपने पोते मोहित (12) पुत्र प्रेम बहादुर को लेकर गोल्हौरा चौराहे जा रहे थे। अभी वह चौराहे के निकट ही पहुंचा था कि पीछे से आकर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि संतराम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने संतराम को बांसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने ट्रक सहित चालक को कब्जे मेें ले लिया है। एसओ अवध नरायन यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।