फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   25 अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर लटक रहे ताले

25 अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर लटक रहे ताले

Mon, 21 May 2018 11:35 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Mon, 21 May 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
25 अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर लटक रहे ताले
ultrasound
सिद्धार्थनगर। जिला भ्रूण हत्या और लिंगानुपात के मामले में काफी संवेदनशील है। इसे गंभीरता से लेते हुए पिछले दिनों पांच सदस्यीय टीम ने आल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच की थी। जांच में पाया गया कि भ्रूण हत्या के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। छानबीन में आल्ट्रासाउंड केंद्रों की भूमिका संदिग्ध मिली। जांच टीम ने दो आल्ट्रासाउंड केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज कर दिया था। इसके बाद से जिले के 25 आल्ट्रासाउंड संचालक ताला बंद कर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन


24 अप्रैल को हुई थी जांच
 भ्रूण हत्या के बढ़ते मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश सरकार ने जिले में जांच के आदेश दिए हैं। 24 अप्रैल को पांच सदस्यीय टीम ने जिले के आल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच की थी। टीम में तत्कालीन एसडीएम सदर डॉ. महेंद्र कुमार व तत्कालीन तहसीलदार शोहरतगढ़ नंद प्रताप मौर्य व लखनऊ के तीन अधिकारी शामिल थे। जांच में सिद्धार्थ आल्ट्रासाउंड केंद्र और राज डायग्नोस्टिक सेंटर में काफी गड़बड़ियां मिली थीं। दोनों को सीज कर दिया गया था।
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर बनी जांच कमेटी
पांच सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने अपने स्तर से जांच कमेटी बनाकर आल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच के लिए अलग से टीम बनाई थी। इस टीम की ने जिले के 25 अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों की मौजूदगी की रिपोर्ट दी थी। इसके बाद से इन केंद्रों के संचालक ताला बंद कर फरार हैं। इन आल्ट्रासाउंड केंद्रों को सीज करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम और सीएम का क्षेत्र भी संवेदनशील
अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों के संचालन और लिंगानुपात की दृष्टि से प्रदेश के अतिसंवेदशीन 30 जिलों में पीएम और सीएम का क्षेत्र भी शामिल है। अतिसंवेदनशील जिलों में अलीगढ़, बलिया, कानपुर, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, रायबरेली, फिरोजाबाद, हापुड़, फैजाबाद, आगरा, मुरादाबाद, अमरोहा, गाजियाबाद, बागपत, हमीरपुर, गौतमबुद्धनगर, रामपुर, पीलीभीत, शामली, वाराणसी, हाथरस, फर्रूखाबाद, गोरखपुर, मथुरा, प्रतापगढ़, मेरठ, बुलंदशहर, कन्नौज, सिद्धार्थनगर व बरेली शामिल हैं।


शुरू होगी जांच
प्रभारी सीएमओ डॉ. विजय कुमार ने बताया कि अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच का आदेश मिला है। दो अल्ट्रासाउंड केंद्र सीज किए गए हैं। अन्य केंद्रों की भी जांच की जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed