फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   नाबालिग चला रहा था बाइक, हादसे में एक की मौत, दूसरा गंभीर

नाबालिग चला रहा था बाइक, हादसे में एक की मौत, दूसरा गंभीर

Fri, 27 Apr 2018 11:53 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Fri, 27 Apr 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग चला रहा था बाइक, हादसे में एक की मौत, दूसरा गंभीर
बिस्कोहर। अव्यस्क हाथों में बाइक की स्टेयरिंग थमाना एक परिवार को भारी पड़ गया। शुक्रवार सुबह वैवाहिक समारोह में शामिल होकर बाइक से लौट किशोर की मौत हो गई, जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सिकटा चौराहे की है। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन


त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बड़हरी गांव निवासी किसली यादव का पुत्र गोलू (15) गांव के ही अपने दोस्त चिनगुद यादव के पुत्र सर्वेश के साथ भड़रिया गया था। यहां वैवाहिक समारोह में शामिल होकर दोनों शुक्रवार सुबह बाइक से घर लौट रहे थे। तेज रफ्तार बाइक सिकटा चौराहे के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। सूचना पर एंबुलेंस और पीआरवी टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बेंवा सीएचसी ले जाया गया, जहां से बस्ती रेफर कर दिया गया। बस्ती ले जाते समय रास्ते में बाइक चला रहे गोलू की मौत हो गई। गोलू मूल रूप से हल्लौर का निवासी था।
विज्ञापन


करीब छह वर्ष पूर्व पिता की मौत के बाद मां के साथ ननिहाल बड़हरी में रह रहा था। त्रिलोकपुर एसओ हरिनारायण दीक्षित का कहना था कि घटना संज्ञान में है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भेज दिया था। किसी ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed