{"_id":"5a43d8f14f1c1b686a8bc25a","slug":"141514395889-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में किशोरी से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में किशोरी से दुष्कर्म
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
rape attempt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिश्रौलिया (सिद्धार्थनगर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत की ओर गई किशोरी से दरिंदगी का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया और इसका विरोध करने पर उसका होंठ काटकर लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी नेपाल निवासी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मंगलवार की देर शाम की है।
किशोरी देर शाम खेत की ओर गई थी। वहां पहले से घात लगाए युवक ने उसे दबोच लिया और खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसका होंठ काट लिया। किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर किशोरी लहूलुहान हाल में घर पहुंची और आपबीती बताई। आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गांव के पास से ही गिरफ्तार कर लिया।
एसओ मिश्रौलिया पंकज सिंह ने बताया कि आरोपी युवक गोविंद गोपाल नेपाल के कृष्णानगर का निवासी है। वह यहां अपने रिश्तेदार के घर रहता था। किशोरी के पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।