{"_id":"5cc09afbbdec225f2c1e147c","slug":"131556126459-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर डॉक्टर दंपति को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घर में घुसकर डॉक्टर दंपति को पीटा
Wed, 24 Apr 2019 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
beat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटवा थाना क्षेत्र के रगड़गंज बाजार का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
इटवा। थाना क्षेत्र के रगड़गंज बाजार में एक चिकित्सक के घर में घुसकर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। घायल दंपती को इटवा सीएचसी पहुंचाया गया जहां हालत गंभीर देख दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पीड़ित डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
क्षेत्र के रगड़गंज बाजार में निवास कर रहे ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बढ़नी निवासी डॉ. फिरोज खान (37) व पत्नी रूकसाना (34) व भाई महबूब मकान के पीछे रहते हैं और अगले हिस्से में चिकित्सकीय कार्य करते हैं।
आरोप है कि बुधवार सुबह आठ बजे छह शख्स चार पहिया वाहन से आए और घर में घुसकर डॉ. फिरोज खान, भाई महबूब व पत्नी रूकसाना की जमकर पिटाई की। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मारपीट में तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने इटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। हमलावर पड़ोस के कलेनिया निवासी बताए जा रहे हैं। घटना के पीछे जमीन विवाद को प्रमुख कारण बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष इटवा अवध नारायण यादव का कहना है कि पीड़िता फिरोज खान की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।