{"_id":"5c095ebdbdec224167139bb1","slug":"131544117949-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी रोकने के लिए चार गांवों में पुलिस का छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोकशी रोकने के लिए चार गांवों में पुलिस का छापा
siddharthnagar
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
माेहाना थ्ााना क्षेत्र के गांवों में छापा मारने पहुंची पुलिस टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। बुलंदशहर की घटना को देखते हुए पुलिस सतर्क हो गई है। गोकशी की घटनाएं न हों इसे लेकर सदर और मोहाना क्षेत्र के चार गांवों में पुलिस ने छापा मारकर संदिग्धों से पूछताछ की।
गोकशी को लेकर बुलंदशहर में हुए बवाल के बाद शासन ने पूरे प्रदेश में बिना अनुमति संचालित होने वाले बूचड़खानों व गोकशी करने वालों पर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
गुरुवार को एएसपी मुन्ना लाल सिंह, सीओ सदर दिलीप कुमार सिंह, एसओ सदर शमशेर बहादुर सिंह ने मय फोर्स परसा महापात्र गांव में दोपहर ढाई बजे कई घरों में छापेमारी की। कई यहां संदिग्धों से पूछताछ भी की गई और चेतावनी दी कि गोकशी का मामला सामने आया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एसओ मोहाना आलोक कुमार श्रीवास्तव व क्यूआरटी गोपीजोत गांव, बालकजोत और यूसुफपुर गांव में संदिग्धों के घरों में दबिश दी। एसओ आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिन घरों के लोग अभियुक्त हैं, उनके यहां दबिश दी गई। इनमें पूर्व में जेल गए हबीबुल्लाह, राजू स्माइल, गुथे, चीनक, नईम आदि के वर्तमान लोकेशन के संबंध में पूछताछ भी की गई है।एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने बताया कि गोवध और गोतस्करी को लेेकर पुलिस सतर्क है। सभी थानों को संदिग्ध ठिकानों छापा मारने का निर्देश दिया गया है।