फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   मूर्ति विसर्जन के दौरान पथराव, एक घंटे तक विसर्जन रोका

मूर्ति विसर्जन के दौरान पथराव, एक घंटे तक विसर्जन रोका

Tue, 18 Sep 2018 10:12 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Tue, 18 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
मूर्ति विसर्जन के दौरान पथराव, एक घंटे तक विसर्जन रोका
पथराव के बाद लोगो ने मूर्ति विसर्जन को रोक दिया। - फोटो : - अमर उजाला
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के गेरुईया गांव के लोग मंगलवार को गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने जा रहे थे। इस दौरान कुछ आराजक तत्वों ने मूर्ति पर पथराव कर दिया। घटना बिजौरा पुलिस चौकी से महज 50 की दूरी पर घटी। सूचना पर एसओ हरिनारायण दीक्षित सहित पुलिस चौकी की पूरी टीम पहुंची। इस बीच विसर्जन करने जा रहे लोगों ने आरोपियों पर कार्रवाई की बात कहते हुए मूर्ति विसर्जन को रोक दिया। एसओ ने आश्वासन दिया कि सुबह तक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी। तब जाकर लोग माने। इसके बाद मूर्ति विसर्जन का काफिला आगे बढ़ा।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि शांतिपूर्वक बिजौरा चौकी से 100 मीटर की दूरी पर स्थित राप्ती नदी में मूर्ति विसर्जन करने जा रहे थे। चौकी से 50 मीटर की दूूरी पर ही पहुंचे थे कि अचानक कुछ आराजक तत्वों ने साढ़े सात बजे के करीब मूर्ति पर पथराव शुरू कर दिया। विरोध करने पर लोग मारपीट करने पर उतारु हो गए। इस दौरान पुलिस चौकी की पुलिस मूकदर्शक बनी रही। किसी तरह लोगों ने मामला शांत करते हुए सूचना एसओ त्रिलोकपुर को दी। वह मौके पर पहुंचे और विसर्जन कराने जा रहे लोगों से वार्ता करते हुए आश्वासन दिया कि आरोपियों को सुबह तक हर हाल में गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। एसओ हरिनारायण दीक्षित ने बताया कि गांव के रामनेवास, राकेश आदि लोगों ने दो लोगों खिलाफ तहरीर दी है। केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed