फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   कुते ने आठ पशुओं को काटा, ग्रामीणों ने मार डाला

कुते ने आठ पशुओं को काटा, ग्रामीणों ने मार डाला

Fri, 25 May 2018 11:35 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Fri, 25 May 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
कुते ने आठ पशुओं को काटा, ग्रामीणों ने मार डाला
dog
सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के सिसवा बुजुर्ग गांव में आठ पशुओं को काटने वाले कुत्ते को लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला। लोगों का कहना है कि कुत्ते ने एक पखवाड़े से आतंक मचा रखा था।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि कुत्ता गांव के बाहर चरने गए पशुओं को दौड़ाकर काट लेता था। अब तक वह कई बकरियों को मार चुका था। गुरुवार की शाम कुत्ते ने गांव शोहरत की भैंस के बच्चे को काट लिया। इसके बाद रामकुमार की गाय की बछिया को काट लिया। इतना ही नहीं कुत्ते ने गांव के टिनमिन यादव व पांच अन्य लोगों के जानवरों को भी बारी-बारी से काट लिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने कुत्ते को घेर कर लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला। ग्रामीणों ने बताया कि डर था कि कहीं यह कुत्ता सीतापुर की तरह जानवरों के बाद बच्चों पर हमला न करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed