फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   वाहन की टक्कर, रातभर तड़पा सुबह तोड़ा दम

वाहन की टक्कर, रातभर तड़पा सुबह तोड़ा दम

Sat, 30 Mar 2019 10:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
वाहन की टक्कर, रातभर तड़पा सुबह तोड़ा दम
फजिहतवा नाले के पास मिली युवक की लाश
विज्ञापन

वाहन की चपेट में आया था, रात में बांसी से साइकिल से घर लौट रहा था गोविंद
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के बांसी-नौगढ़ मार्ग पर स्थित फजिहतवा नाले के पास शनिवार सुबह एक युवक की लाश मिली। देर शाम वह बांसी से अपने घर लौट रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि रात में हादसे के बाद पूरी रात सड़क के किनारे उसका शव पड़ा रहा, सुबह लोगों की उस पर नजर पड़ी।
जोगिया कोतवाली क्षेत्र के सूपा बक्सी गांव निवासी गोविंद (25) पुत्र रमई शुक्रवार को साइकिल से बांसी जाने की बात कहकर घर निकला था। बताया जा रहा है कि रात तकरीबन आठ बजे वह घर लौट रहा था। इसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी होकर सड़क पर गिर पड़ा था।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सड़क पर किसी बड़े वाहन की चपेट में वह आ गया था क्योंकि उसका शीशा टूटा था। भोर में कुछ लोगों ने मौके पर जाकर देखा और जब तक परिवार के लोगों को जानकारी देते तब तक गोविंद की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ संजय कुमार दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमई का सहारा था गोविंद
सिद्धार्थनगर। गोविंद अपने माता-पिता का इकलौता सहारा था। उससे उसके परिवार को काफी उम्मीदें थीं। वह घर की जिम्मेदारी संभालने लगा था। दो माह पूर्व गोविंद को बेटा हुआ था। बेटे के जन्म के बाद गोविंद काफी खुश नजर आ रहा था। मगर किसी को क्या पता कि अब गोविंद अधिक दिनों का मेहमान नहीं है। शुक्रवार की देर रात तक गोविंद घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। क्या पता था कि आने वाली सुबह परिवार पर पहाड़ बनकर टूटने वाला है। गोविंद की मौत की खबर सुनकर पत्नी का रो-रोककर बुरा हाल है। घर पहुंचने वाले हर शख्स की आंखें नम थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed