फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   छापेमारी में 34 शीशी मिलावटी शराब जब्त

छापेमारी में 34 शीशी मिलावटी शराब जब्त

Sun, 26 Aug 2018 11:00 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Sun, 26 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
छापेमारी में 34 शीशी मिलावटी शराब जब्त
सिद्धार्थनगर। सरकारी शराब की दुकान पर मिलावटी शराब बेचे जाने का मामला प्रकाश में आया है। आबकारी विभाग की टीम ने दुकान में छापेमारी की और जांच में 34 शीशी मिलावटी शराब जब्त की गई। वहीं, विभिन्न ब्रांड के ढक्कन व रैपर भी बरामद हुए।
विज्ञापन


मामले में आबकारी विभाग ने दुकानदार व एक व्यक्ति पर केस दर्ज किया है। जिला आबकारी अधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह को शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि शोहरतगढ़ कस्बे की एक देशी शराब की दुकान पर मिलावटी की जा रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए आबकारी अधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित चार सदस्यीय टीम ने दुकान पर छापेमारी की। मौके से 34 शीशी मिलावटी शराब, 174 शीशी, विभिन्न ब्रांड के 1050 ढक्कन, दो लीटर शराब बनाने वाला पदार्थ सहित शराब बनाने से जुड़ी अन्य सामग्री बरामद की गई।
विज्ञापन


सभी सामान को सील करके टीम ने अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद शोहरतगढ़ थाने में दुकानदार कृष्ण देव मिश्र निवासी अकड़ा व उसके पुत्र नंद कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। टीम में आबकारी निरीक्षक सदर शिखर श्रीवास्तव, आबकारी निरीक्षक डुमरियागंज गौरवचंद, व आबकारी निरीक्षक शोहरतगढ़ अखिलेश सिंह शामिल रहे।जिला आबकारी अधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दुकान पर काफी अनियमितता मिली है। दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है। दुकान का लाइसेंस निरस्त करने के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed