{"_id":"5cc88129bdec2207132d5343","slug":"11556644137-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताने से तंग आकर उठाया आत्मघाती कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ताने से तंग आकर उठाया आत्मघाती कदम
Tue, 30 Apr 2019 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
death
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़। भले ही सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है। महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं भी चल रही हैं। बावजूद इसके बेटों की चाहत इतनी बलवती है कि तानों से तंग आकर चार बेटियों की मां उर्मिला (35) ने दो साल की बेटी के साथ ट्रेन के आगे कूद गई। इस घटना में उर्मिला के बाएं हाथ का पंजा व बेटी खुशी के दोनों पैर कट गए। बेटी को उपचार के लिए डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। वहीं उर्मिला जिला अस्पताल में भर्ती है। चिकित्सकों के मुताबिक उर्मिला खतरे से बाहर है।
मोहल्ले के लोग बताते है कि उर्मिला की चार बेटियां खुशी (12), निशा (7), शिवांगी (4), आरोही (2) हैं। चौथी बेटी के पैदा होने के बाद उसे अक्सर प्रताड़ित किया जाता था। बेटे के लिए अक्सर ताने सुनने पड़ते थे। इससे परेशान होकर उसने एकबार फंदे से लटकर आत्महत्या की कोशिश की थी, लेकिन बचा लिया गया। इस बार वह बेटी संग ट्रेन के आगे कूद गई। मां के इस कदम के बाद तीन अन्य बेटियों को रो-रोकर बुरा हाल है। पति विष्णु गुमसुम हैं। वार्ड वासियों के मुताबिक पीड़िता उर्मिला अपने घर का खर्च लोगों के घर काम करके उठाती थी। अक्सर घर में पति ताने देकर झगड़ा करता था।