फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   प्रवक्ता को छह साल की सजा

प्रवक्ता को छह साल की सजा

Tue, 19 Mar 2019 08:58 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 19 Mar 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
प्रवक्ता को छह साल की सजा
court
डुमरियागंज। नगर स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में 24 अक्टूबर 2008 को पानी मांगने के लिए अध्यापक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बीच हुए विवाद में 11 साल बाद फैसला आया है। विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में कुल 6 की सजा सुनाई है। साथ ही 11 हजार रुपये की अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन


राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में तैनात तत्कालीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ओमप्रकाश से 24 अक्टूबर 2008 को अंग्रेजी के प्रवक्ता रहे ओम कुमार उर्फ ओम प्रकाश मिश्र ने पानी मांगा था। पानी ले जाने के बाद ओम कुमार ने उसे गंदा बताकर दोबारा लाने को कहा था। मामले में ओमप्रकाश ने पानी हैंडपंप से भरकर लाने की बात कही थी। नाराज होकर प्रवक्ता ने ओमप्रकाश की पिटाई करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया था। मारपीट में उसका हाथ टूट गया था। मामले में एससी/एसटी एक्ट सहित मारपीट का केस दर्ज किया गया था। 11 साल बाद विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी कोर्ट ने अलग-अलग मामले में छह साल की सजा सुनाई है। साथ 11 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड न जमा न कर पाने के एवज में एक माह का अतिरिक्त कारावास सुनाया गया। आरोपी शिक्षक वर्तमान में गोरखपुर में जुबली इंटर कॉलेज में व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ओमप्रकाश संतकबीरनगर जनपद में डीआईओएस कार्यालय में लिपिक के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed