{"_id":"5b6b27c74f1c1bbd298b85b3","slug":"11533749191-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से पति की मौत, मां-बेटी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट लगने से पति की मौत, मां-बेटी घायल
siddharthnagar
Updated Wed, 08 Aug 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
करंट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोटन। मोहाना थाना क्षेत्र के भरनी गांव में बुधवार सुबह घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने की कोशिश में पत्नी व बेटी घायल हो गईं। दोनों का एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार करवाया गया।
भरनी गांव निवासी सत्यनरायण (58) के घर की बिजली किसी फाल्ट के कारण गुल हो गई थी। फाल्ट सही करते समय सत्यनरायण करेंट की चपेट में आ गए। चीख सुनकर मौके पर पहुंची पत्नी उर्मिला (50) व बेटी शिखा (25) ने बचाने की कोशिश की तो करंट के झटके से वह भी घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बचाया। इसके बाद तीनों को लोटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां सत्यनरायण को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में एसओ मोहाना आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच होगी।