फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   15 हजार का इनामी बदमाश चरस के साथ गिरफ्तार

15 हजार का इनामी बदमाश चरस के साथ गिरफ्तार

Fri, 15 Mar 2019 10:31 PM IST
brijesh kumar ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: brijesh kumar Updated Fri, 15 Mar 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
15 हजार का इनामी बदमाश चरस के साथ गिरफ्तार
डुमरियागंज पुलिस की गिरफ्त में चरस के साथ खड़ा इनामी बदमाश जुबेर अली। - फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज। करीब एक साल से फरार चल रहा 15 हजार का इनामी बदमाश पुलिस की सक्रियता के चलते शुक्रवार को गिरफ्तार हो गया। मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि बदमाश दोपहर करीब 12 बैदौला चौराहे से औसानपुर मार्ग से गुजरने वाला है। इसके बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तलाशी के दौरान 250 ग्राम चरस भी बरामद हुआ है। जिसे वह कहीं बेचने की फिराक में था।
विज्ञापन

डुमरियागंज थाने में वर्ष 2018 में दर्ज गोवध निवारण अधिनियम के मुकदमें में जबजौआ गांव निवासी जुबेर अली फरार चल रहा था। मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर घर की कुर्की भी की थी। जिसके बाद उसके ऊपर इनाम भी घोषित कर दिया गया। बाद में इनाम बढ़कर 15 हजार कर दिया गया। शुक्रवार को मुखबिर के जरिए इंस्पेक्टर कृष्णदेव सिंह को सूचना मिली कि वांछित आरोपी जुबेर बैदौला चौराहे से औसानपुर मार्ग से दोपहर 12 बजे के आसपास जाने वाला है। सूचना पर इंस्पेक्टर अपने साथ एसआई पारसनाथ सिंह, शेषनाथ यादव हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचकर नाकेबंदी कर अपराधी की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

पुलिस को देखकर वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर जुबेर को सपा कार्यालय के पीछे सिवान में पकड़ लिया। इसके बाद तलाशी के दौरान उसके पास से 250 ग्राम चरस बरामद हुआ। जुबेर के खिलाफ पूर्व में दर्ज मुकदमें के साथ ही एनडीपीएस एक्ट के तहत अन्य मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। डुमरियागंज इंस्पेक्टर केडी सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी थी। जुबेर पर इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से 250 ग्राम चरस बरामद किया गया है। मामले में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed