फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   झोपड़ी में लगी आग, लाखों का नुकसान

झोपड़ी में लगी आग, लाखों का नुकसान

Mon, 11 Mar 2019 10:22 PM IST
brijesh kumar ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: brijesh kumar Updated Mon, 11 Mar 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
झोपड़ी में लगी आग, लाखों का नुकसान
भवानीगंज क्षेत्र के टोला शिवपुर में जली झोपड़ी। - फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज/भड़रिया। भवानीगंज क्षेत्र के जंगलीपुर ग्रामसभा के शिवपुराडीह गांव में रविवार की रात एक झोपड़ी में आग लग गई। आग से लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

शिवपुरा डीह निवासी रामतीरथ पुत्र जगई अपने फूस की झोपड़ी में बेटे, पत्नी, दो विवाहिता बेटी के साथ खाना खाने के बाद सोए थे। रात 10 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग के बाद लोग जान बचाकर भागने लगे। जब तक कुछ समझ पाते, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

तन पर बचे कपड़ों के अलावा कोई भी सामान बाहर नहीं निकाला जा सका। रामतीरथ के पैंट में रखे सात हजार रुपये, बड़ी बेटी संगीता पत्नी विक्रम का पांच हजार रुपये, आभूषण, छोटी बेटी रंगीता पत्नी विनोद का छह हजार रुपये नकदी, आभूषण, रामतीरथ की पत्नी बच्ची का आभूषण सहित अन्य सामान जल गया। करीब चौबीस हजार रुपये नकदी समेत, एक लाख 35 हजार रुपये का आभूषण जलने की बात बताई जा रही है। डुमरियागंज तहसीलदार शिव मूर्ति सिंह ने बताया कि अगलगी की घटना की जानकारी है। मौके पर हलका लेखपाल को भेजा गया है, जो भी रिपोर्ट आएगी, उसके अनुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed