फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   झोलाछाप ने लगाया गलत इंजेक्शन, बच्चे की मौत

झोलाछाप ने लगाया गलत इंजेक्शन, बच्चे की मौत

Thu, 28 Jun 2018 10:36 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Thu, 28 Jun 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
झोलाछाप ने लगाया गलत इंजेक्शन, बच्चे की मौत
अनमोल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
मिश्रौलिया (सिद्धार्थनगर)। झोलाछाप द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने से तीन वर्षीय एक मासूम की जान चली गई। मामला मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के चेतिया बाजार गांव के टोला लोनियाडीह का है। बच्चे की मां की तहरीर पर पुलिस ने झोलाछाप के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन


लोनियाडीह निवासी विदेशी ने अपनी पुत्री नीमल की शादी गोल्हौरा थाना क्षेत्र के तकियवा गांव निवासी दिलीप के साथ की है। नीमल अपने भतीजे के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए अपने तीन वर्षीय पुत्र अनमोल के साथ मायके आई थी। बच्चे की तबीयत खराब होने पर नीमल उसे चेतिया चौराहे पर इलाज करने वाले दिनेश मौर्या के पास ले गई। झोलाछाप ने बच्चे को इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद बच्चे की मौत हो गई। नीमल का कहना है कि बच्चे की तबीयत इतनी अधिक खराब नहीं थी कि उसकी मौत हो जाए। नीमल ने थाने में झोलाछाप के खिलाफ गलत इंजेक्शन लगाने की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार कोरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दिनेश मौर्य खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed