फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   दामाद को पीटकर किया लहूलुहान

दामाद को पीटकर किया लहूलुहान

Wed, 03 Apr 2019 10:48 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Wed, 03 Apr 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
दामाद को पीटकर किया लहूलुहान
मारपीट, झगड़ा - फोटो : फाइल फोटो
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के बड़गो गांव निवासी एक युवक को उसके ससुर ने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर पीट दिया। जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार हो रहा है। युवक के पिता ने सदर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


क्षेत्र के बड़गो गांव निवासी ओमप्रकाश के मुताबिक उसकी ससुराल सदर थाना क्षेत्र के ही बेलसड़ गांव में है। वह बुधवार को ससुराल आया था। आरोप है कि घर लौट रहा था, अभी क्षेत्र के ही रेहरा गांव के पास पहुंचा था कि उसके ससुर व एक अन्य व्यक्ति बाइक से आए और पकड़कर उसे बैठा लिया। इसके बाद कुछ दूर आगे सुनसान जगह पर लेकर जाकर बुरी तरह से पीटा। इससे वह लहूलुहान हो गया। चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो मौके से भाग खड़े हुए। इस बीच परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार हो रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उपचार के बाद स्थिति में सुधार है। एसओ सदर डीसी चौधरी ने बताया कि तहरीर मिली है। केस दर्ज करके उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed