{"_id":"5c8a78cfbdec2214516f42fc","slug":"101552578767-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी का माल बरामद, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी का माल बरामद, पांच गिरफ्तार
Thu, 14 Mar 2019 09:22 PM IST
brijesh kumar
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Published by: brijesh kumar
Updated Thu, 14 Mar 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
सदर थाने में बरामद चोरी का सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। नगर के रेलवे क्रॉसिंग के पास तीन दुकानों में चोरी करने के मामले में लिप्त पांच आरोपियों को गुरुवार सुबह नगर के सोहांस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसने पास से दुकान में चोरी के रुपये व सेंध काटने में प्रयोग किए गए औजार को भी बरामद किया गया है। पूछताछ के बाद पांचों को बालसुधार गृह बस्ती भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए सभी आरोपी नाबालिग हैं।
एसओ सदर दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया नगर के रेलवे क्रॉसिंग के पास दो दुकान व तहसील गेट पर एक पान की गुमटी को तोड़कर 10 मार्च की रात चोर सामान उठा ले गए थे। जबकि किराने की दुकान से चोरी करने में विफल रहे। मामले का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस टीम लगी थी। गुरुवार सुबह मुखबिर की सूचना पर नगर के सोहांस स्टैंड के पास से घेराबंदी कर पांच संदिग्धों को पकड़ा गया। थाने पर लाकर पूछताछ के बाद चोरी करने की बात स्वीकार की। पकड़े गए आरोपियों में विष्णु वर्मा निवासी काशीराम के पास से एक चाकू व 140 रुपये बरामद किया गया। साहिल निवासी बगियहवा के पास से लोहे का एक रॉड व 160 रुपये बरामद हुआ। राहुल वर्मा निवासी भीमापार टोला पिपरहवा के पास से तीन पत्ता माइक्रो लिथियम से बैट्री 150 रुपये मनीष निवासी काशीराम के पास से एक चार्जर व 130 रुपये नकदी बरामद किया। राकेश निवासी काशीराम के पास से 140 रुपये बरामद किया गया है। यह घूमघूम कर बरात व गुमटी व घरों में चोरी करने हैं। पांचों नाबालिग हैं। इसलिए उन्हें बाल सुधारगृह बस्ती भेजा गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई द्वारिका प्रसाद चौधरी, राजेंद्र यादव, राकेश तिवारी, रिंकू तिवारी, जीतेंद्र कुमार मिश्र, सिपाही वरुण चौहान, जीतेंद्र यादव, धीरज यादव आदि शामिल रहे।
चोरी गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर-ककरहवा मार्ग पर सड्डा पुल के पास बुधवार की रात चोरी की योजना बनाते चार युवकों को मौके पर दबोच लिया गया। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
एसओ अंजनी कुमार राय ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों में मोहाना थाना क्षेत्र के बबलू उर्फ सेराजुद्दीन निवासी बर्डपुर नं. 9 टोला गोसाईगंज, अनीश उर्फ भइया, बर्डपुर नंबर 9 टोला पश्चिम, जितेंद्र कुमार बर्डपुर बाजार तथा कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के बुधेश ग्राम बनियाभारी शामिल हैं। 20 फरवरी 2019 को अंजनी कुमार राय के मोहाना थाना प्रभारी का कार्यभार ग्रहण करते ही 28 फरवरी 2019 को राजकमल जायसवाल व 9 मार्च 2019 को संतोष जायसवाल के घर में चोरों ने चोरी की थी। तहरीर मिलने पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके खोजबीन किया जा रहा था जिस पर पुलिस हरकत में आई। फलस्वरूप चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनके पास से नकब के सामान व नशीली दवा मिली हैं। एसओ ने बताया कि यह सभी ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर 9 विभिन्न टोलों के निवासी हैं जो दिन में फेरा लगाकर काम करते हैं और रात में खाली मकान देखकर चोरी करते हैं। गिरफ्तार युवकों में बबलू उर्फ सेराजुद्दीन को एनडीपीएस एक्ट के तहत तथा अनीश, बुधेश और जितेंद्र को डकैती के मामले में निरुद्ध कर जेल भेज दिया गया।