फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   एटीएम कोर्ड पूछ खाते से निकाले 23 हजार

एटीएम कोर्ड पूछ खाते से निकाले 23 हजार

Fri, 11 Aug 2017 10:20 PM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
एटीएम कोर्ड पूछ खाते से निकाले 23 हजार
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। फोन पर एटीएम कोड पूछकर जालसाज ने महिला ग्राहक के खाते से 23 हजार रुपये निकाल लिए। इसकी जानकारी उसे शुक्रवार को तब हुई, जब खाते से रुपये निकालने बैंक पहुंची। महिला ने इसकी शिकायत बैंक व थाने में की है। मामला हल्लौर एसबीआई शाखा का है।
विज्ञापन

डुमरियागंज थाना क्षेत्र के तिलगड़िया गांव निवासी राजेश की पत्नी उर्मिला का हल्लौर स्थित एसबीआई शाखा में खाता है। शुक्रवार को जब वह बैंक पर किसी जरूरत के लिए रुपये निकालने आई तो उसे पता चला कि उसके खाते से 31 जुलाई को पांच किस्तों में 23000 रुपये निकाला गया है। यह सुनते ही उसका माथा चकरा गया। थोड़ी देर बाद उसने बताया कि 31 जुलाई को फोन आया था। सामने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर एटीएम का कोड पूछा था। उर्मिला के परिजनों ने बैंक प्रबंधक और थाने पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसओ राधेश्याम राय ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed