{"_id":"597642204f1c1b262c8b4700","slug":"101500922400-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में कक्षा चार के छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट की चपेट में कक्षा चार के छात्र की मौत
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भनवापुर (सिद्धार्थनगर)। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के तरहर गांव में करंट से रविवार की देर शाम कक्षा चार में पढ़ने वाले छात्र की मौत हो गई। उसकी उम्र 10 वर्ष बताई जा रही है। घर के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। तरहर गांव निवासी मिश्रीलाल का पुत्र जितेंद्र कुमार शाम को घर में खाना खा रहा था और उसका बड़ा भाई पंखा बना रहा था। पंखे के बगल में रखा हुआ एक सरिया, साइकिल से सटा था, जिसके चलते साइकिल में करंट प्रवाहित हो रहा था। इसी दौरान जितेंद्र का हाथ साइकिल के संपर्क में आ गया और करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। घरवालों ने उसे आनन-फानन में बेंवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया।
पढ़ने में होनहार था जितेंद्र
लोगों के मुताबिक जितेंद्र बहुत होनहार था। वह गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार का छात्र था। घटना के बाद से पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है। घर पहुंचने वाले हर शख्स की आंखें नम हो जा रही थीं। जितेंद्र चार भाइयों में सबसे छोटा था। जितेंद्र की मौत से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट गया है।
विज्ञापन