{"_id":"67869eb684c02d146d07554d","slug":"cricket-uttarakhand-won-the-series-by-a-margin-of-2-1-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-130723-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट : उत्तराखंड ने 2-1 के अंतर से जीत ली सीरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट : उत्तराखंड ने 2-1 के अंतर से जीत ली सीरीज
विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट में बल्लेबाजी करते खिलाड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आखिरी मुकाबला उत्तराखंड के नाम रहा। उत्तराखंड ने दो-एक के अंतर से मैच जीतकर सिरीज अपने नाम कर ली। मंगलवार को खेल गए सिरीज के तीसरे मैच में उत्तराखंड ने सिद्धार्थनगर को 28 रनों से हरा दिया। उत्तराखंड की तरफ से शानदार प्रदर्शन करते हुए जीएस बोहरा ने 63 रनों की पारी खेली।
टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 183 रन बनाए। इसमें जीएस बोहरा ने 63 रन, करन सिंह ने 23 रन व रोनित चौधरी ने 16 रनों की पारी खेली।
सिद्धार्थनगर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए राहुल चौधरी, अथर्व व विजय यादव ने दो-दो विकेट और आदर्श सिंह प हुमद ने एक-एक विकेट चटकाए।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी सिद्धार्थनगर की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 155 रनों पर सिमट गई। इस प्रकार से उत्तराखंड की टीम ने इस मैच को 28 रनों से जीत लिया।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अंकुर त्रिपाठी ने 67 रन, शब्बीर अंसारी ने 22 रन व मुकेश कांडू ने 16 रनों की पारी खेली। उत्तराखंड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए यश मिश्रा ने दो विकेट और अभय, अनमोल, जीएस बोहरा व आदर्श कुमार ने एक-एक विकेट चटकाए।
इस दौरान विपिन मणि त्रिपाठी, सुमन सिंह, राहिल कमाल, मनीष यादव मौजूद रहे।र