{"_id":"6994d8bd741e1f5a2a026a15","slug":"cricket-nextgen-beat-balaji-academy-by-30-runs-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-153687-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट : नेक्स्टजेन ने बालाजी एकेडमी को 30 रन से दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट : नेक्स्टजेन ने बालाजी एकेडमी को 30 रन से दी शिकस्त
Wed, 18 Feb 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को नेक्स्टजेन और बालाजी एकेडमी के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इसमें टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालाजी अकादमी को 30 रन से शिकस्त दी। नेक्स्टजेन ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 33 ओवर में 175 रन बनाए। इसमें अर्नव ने 11, आर्यन ने 27, जिगर ने 15, संदीप ने 20 रन और प्रियांशु ने नाबाद 36 रन की शानदार पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बालाजी अकादमी की टीम 25 ओवर में 145 रन पर ढेर हो गई। बालाजी की ओर से अनुज ने 29, आशीष ने 24, आकाश ने 23 और अंकित ने 10 रन का योगदान किया, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बालाजी अकादमी की टीम 25 ओवर में 145 रन पर ढेर हो गई। बालाजी की ओर से अनुज ने 29, आशीष ने 24, आकाश ने 23 और अंकित ने 10 रन का योगदान किया, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके।
विज्ञापन