{"_id":"654bf7cf50c07a9d340ebc85","slug":"crackers-selling-place-fixed-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-7973-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पटाखाें की बिक्री के लिए प्रशासन ने निर्धारित की जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पटाखाें की बिक्री के लिए प्रशासन ने निर्धारित की जगह
Thu, 09 Nov 2023 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 09 Nov 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
डुमरियागंज क्षेत्र के हल्लौर बाग में तीन दिन तक होगी बिक्री
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। दीपावली पर पटाखों की बिक्री के लिए कस्बा हल्लौर के पास मौजूद बाग की जगह नियत की गई है। सीओ सुजीत कुमार राय ने बताया कि सर्किल क्षेत्र में पटाखे की तीन लाइसेंसी स्थायी दुकाने हैं। 10 प्रार्थना पत्र अस्थायी दुकान लगाने के लिए प्राप्त हुए हैं।
पूर्व की भांति इस बार भी दीपावली में क्षेत्र के हल्लौर में तीन दिन तक पटाखे की दुकानें लगाई जाएंगी। बिना लाइसेंस और भीड़-भाड़ वाले इलाके में पटाखों की बिक्री करते हुए पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम अरविंद कुमार के साथ पटाखा बिक्री स्थलों का सीओ ने जायजा लिया। साथ ही दुकानदारों को अग्नि सुरक्षा यंत्र और सुरक्षा उपाय सुचारु रखने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि पटाखे की बिक्री के दौरान निर्धारित मानकों की अनदेखी करने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।