{"_id":"6281470115e75975d74221f3","slug":"couple-got-married-in-temple-of-police-station-siddharthnagar-news-gkp4369858129","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने के मंदिर में प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने के मंदिर में प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने के मंदिर में प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी
गोल्हौरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को प्रेमी के साथ बेटी को पिता ने देख लिया। मामला थाने पहुंचा तो दोनों पक्षों को बुलाया गया। रविवार को परिवार वालों की सहमति के बाद प्रेमी जोड़े ने शादी रचा ली।
क्षेत्र के एक गांव में शनिवार के शाम में प्रेमी युगल को एक साथ देख लड़की के पिता ने गांव वालों को इकट्ठा कर लिया। गांव वालों की मदद से युवक को पकड़ा गया। रविवार की भोर में लड़की के पिता ने पुलिस को सूचना दी। गोल्हौरा थाने से हेड कांस्टेबल कमलेश कुमार व कांस्टेबल राजाराम यादव ने लड़की के परिजनों को समझा-बुझाकर प्रेमी युगल को थाने पर ले आए और लड़के के परिजनों को बुलाकर सारी बातें बताईं। अंतत: दोनों पक्षों के लोगों ने आपस में समझौता किया। इसके बाद थाना परिसर में बने मंदिर में ही दोनों ने शादी कर ली। इस संबंध में एसओ गोल्हौरा छत्रपाल सिंह ने बताया कि दोनों बालिग थे और शादी करना चाह रहे थे। दोनों परिवारों की रजामंदी से यह शादी हुई है।