{"_id":"646513e94c877f43c90491f6","slug":"council-schools-will-have-summer-vacation-for-26-days-siddharthnagar-news-c-7-1-171043-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: परिषदीय विद्यालयों में 26 दिन रहेगा ग्रीष्मावकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: परिषदीय विद्यालयों में 26 दिन रहेगा ग्रीष्मावकाश
Wed, 17 May 2023 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 17 May 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
तुलसियापुर। बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक उच्च प्राथमिक स्कूल गर्मियों में 26 दिन बंद रहेंगे। शासन ने स्कूल का समय भी निर्धारित कर दिया है। एक अप्रैल से लेकर 30 सितंबर तक स्कूल खुलने का समय सुबह 8 बजे से अपराह्न दो बजे तक होगा। एक अक्तूबर से 31 मार्च तक सुबह 9 से अपराह्न 3:00 बजे तक विद्यालय में पठन-पाठन होगा।
बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों में चालू शिक्षा सत्र में 21 मई से स्कूलों में छुट्टियां होती थीं। एक जुलाई से स्कूलों का संचालन शुरू हो जाता था। लेकिन इस बार सर्दियों में छुट्टियां 25 दिन की कर दी गई थीं, इसलिए गर्मियों की छुट्टियां एक पखवाड़े कम कर दी गई हैं। बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि शासन की गाइड लाइन के अनुसार ग्रीष्मकालीन अवकाश 26 दिन का होगा। संवाद