{"_id":"69b70e6e0ef93927e00ee0d5","slug":"cough-patients-increased-in-the-health-fair-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-155049-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: स्वास्थ्य मेले में खांसी के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: स्वास्थ्य मेले में खांसी के मरीज बढ़े
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकराहरा में मरीज देखती डाॅ. तैय्यबा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के पीएचसी तरहर, बिजौरा व सोहना में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में खांसी व गले में खराश, एसिडिटी, फंगल इन्फेक्शन, जोड़ों में दर्द, त्वचा रोग आदि के कुल 115 मरीजों का इलाज कर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।
पीएचसी तरहर में डॉ. आशीष सत्यार्थी ने 41 मरीजों, पीएचसी बिजौरा में डॉ. ईशदेव आर्य ने 30 मरीजों व पीएचसी सोहना में डॉ. प्रिंस विश्वास ने कुल 44 मरीजों को इलाज व निःशुल्क दवाई दी। अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने पीएचसी बिजौरा व तरहर पहुंचकर स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया गया। मौके पर ड्यूटी में कार्य सभी कर्मी उपस्थित मिले। उन्होंने बताया कि वर्तमान मौसम में गले में खराश व खांसी के होने की संभावना अधिक होती है। उन्होंने बताया कि मरीजों को खांसी के साथ-साथ बुखार, बलगम में खून का आना, सीने में दर्द होना, वजन कम होना आदि क्षय रोग के लक्षण होते हैं। इसलिए खांसी आने पर तत्काल बलगम की जांच करवाएं। उन्होंने बताया कि क्षय रोग कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को निःशुल्क में दवाएं दी जाती हैं। संवाद