फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Correspondence registration center set up at Goswami Tulsidas Inter College cancelled

Siddharthnagar News: गोस्वामी तुलसीदास इंटर कॉलेज में बने पत्राचार पंजीकरण केंद्र निरस्त

Sat, 07 Mar 2026 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Correspondence registration center set up at Goswami Tulsidas Inter College cancelled
पडरौना। शहर के गोस्वामी तुसलीदास इंटर कॉलेज पडरौना में पत्राचार पाठ्यक्रम के तहत नामांकित 700 परीक्षार्थियों का आवेदन निरस्त होने के मामले में शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई हुई। इस मामले में अपर शिक्षा निदेशक (पत्राचार शिक्षा) पत्राचार शिक्षा संस्थान, उप्र प्रयागराज ने पंजीकरण केंद्र निरस्त कर दिया है। केंद्र का नाम भी पंजीकरण सूची से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन

कॉलेज के प्रधानाचार्य को भेजे गए पत्र में अपर शिक्षा निदेशक पत्राचार शिक्षा संस्थान, उप्र, प्रयागराज ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास इंटर कॉलेज पडरौना को पत्राचार पंजीकरण केंद्र संख्या-901 के रूप में मान्यता प्रदान की गई थी। इस पंजीकरण केंद्र से पंजीकृत 700 परीक्षार्थियों का नामांकन निरस्त होने के मामले में मिली जांच रिपोर्ट में पंजीकृत परीक्षार्थियों के आवेदन पत्रों में कई गंभीर अनियमितता मिली। जैसे निर्धारित समयावधि में स्वयंपाठियों की तरफ से शुल्क जमा नहीं करने, आवेदन पत्रों में आवश्यक अभिलेखों का अभाव व भिन्नता मिलने, नियमानुसार सत्यापन नहीं और निर्धारित समय पर पंजीकरण आवेदन पत्र उनके कार्यालय को प्रेषित नहीं करने की बात सामने आई। इसके अलावा आवेदन पत्रों पर प्रधानाचार्य के स्थान पर प्रधान लिपिक ज्ञान प्रकाश पाठक द्वारा हस्ताक्षर किया गया था, जिसको गंभीरता से लेते हुए प्रधान लिपिक पर प्राथमिकी भी दर्ज कराया गया है। इस तरह की लापरवाही उत्तरदायित्वों के निर्वहन में शिथिलता एवं उदासिनता दर्शाती है। इन अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा निदेशक (माध्यमिक/ सभापति) ने पत्राचार पंजीकरण केन्द्र संख्या-901 गोस्वामी तुलसीदास इंटर कॉलेज पडरौना कुशीनगर को तत्काल प्रभाव से पंजीकरण निरस्त करने का निर्णय लिया है। शिक्षा निदेश के निर्देश पर गोस्वामी तुलसीदास इंटर कॉलेज को पत्राचार पंजीकरण केंद्र की सूची से निरस्त कर दिया गया है। अब इस विद्यालय की तरफ से भविष्य में पत्राचार पंजीकरण संबंधित और परीक्षा आवेदन संबंधी कोई भी कार्य नहीं किया जाएगा। इस संबंध में डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि अपर शिक्षा निदेशक पत्राचार शिक्षा संस्थान, उप्र, प्रयागराज की तरफ से पंजीकरण केंद्र निरस्त करने का पत्र मिला है। उनके निर्देश का अनुपालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed