फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Corona posotiv in balrampur

कोरोना पॉजिटिव पाया गया बलरामपुर का युवक जिले में तीन दिन रुका था

Thu, 23 Apr 2020 08:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
Corona posotiv in balrampur
जिले की सीमा सील करते ढेबरुआ पुलिस। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
कोरोना पॉजिटिव पाया गया बलरामपुर का युवक
विज्ञापन

जिले में तीन दिन रुका था, डीएम को मिला बलरामपुर सीएमओ का पत्र
क्वारंटीन में उस युवक केे साथ रुके 28 लोगों के लार का लिया सैंपल, जांच को भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
बढ़नी (सिद्धार्थनगर)। बलरामपुर में कोरोना पॉजिटिव युवक मुंबई से लौटने के दौरान सिद्धार्थनगर जिले में तीन दिन तक रोका गया था। वह इटवा स्थित क्वारंटीन हाउस में 28 लोगों के साथ रखा गया था। तब उसमें कोरोना संक्रमण के कोई लक्षण नहीं मिले थे। इसलिए उसे बलरामपुर भेज दिया गया था। बृहस्पतिवार को युवक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर बलरामपुर के सीएमओ ने डीएम दीपक मीणा को पत्र लिख कर मामले से अवगत कराया है। डीएम के आदेश पर इटवा क्वारंटीन हाउस में रुके सभी 28 लोगों के साथ-साथ उन लोगों को भोजन देने वाले कर्मचारी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
बलरामपुर के पचपेड़वा थाना क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय युवक 10 अप्रैल को मुुंबई से घर के लिए रवाना हुआ था। 15 अप्रैल को सिद्धार्थनगर के बढ़नी बॉर्डर पर युवक को रोक लिया गया था। स्वास्थ्य जांच के बाद उसे इटवा के अलफारूक इंटर कॉलेज में बनाए गए क्वारंटीन हाउस में भेज दिया गया था। यहां वह 28 अन्य क्वारंटीन किए गए लोगों के साथ रखा गया था। कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिलने पर उसे यहां से 17 अप्रैल को डिस्चार्ज कर दिया गया था। वह बिस्कोहर होते हुए 18 अप्रैल को बलरामपुर स्थित अपने गांव पहुंचा था। बलरामपुर में भी उसे गांव के विद्यालय में बनाए गए क्वारंटीन हाउस में रखा गया था। 20 अप्रैल को उसके लार का नमूना जांच के लिए भेजा गया था। 23 अप्रैल को रिपोर्ट में उसे कोरोना पॉजिटिव बताया गया।
विज्ञापन

डीएम दीपक मीणा ने बताया कि उसके साथ अलफारूक इटवा में जो 28 लोग क्वारंटीन कराए गए थे, वह सभी अभी क्वारंटीन हाउस में ही हैं। उन सभी के साथ युवक को खाना देने वाले कर्मचारियों के भी लार का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि क्वारंटीन हाउस में भी सभी लोगों को निश्चित दूरी पर रही रखा जा रहा है। ऐसे में संक्रमण फैलने की संभावना नगण्य है। हालांकि सभी तरह की सावधानियां बरती जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed