फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Corona Control Room

कंट्रोल रूम स्थापित, सूचना मिलते ही हरकत में आएंगे कर्मी

Wed, 25 Mar 2020 06:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
Corona Control Room
कंट्रोल रूम स्थापित, सूचना मिलते ही हरकत में आएंगे कर्मी
विज्ञापन

विदेश व अन्य प्रदेश से आए लोगों के सेहत की निगरानी करेगा कंट्रोल रूम
तीन शिफ्टों में कार्य करेगा कलेक्ट्रेट का कंट्रोल रूम, नोडल अधिकारी नामित
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। कोरोना वायरस से बचाव, रोकथाम एवं नियंत्रण से संबंधित सूचनाओं को जिला स्तर पर प्राप्त कर संकलन, समन्वय और समय से उच्चाधिकारियों को वस्तुस्थिति से अवगत कराने के लिए कलेक्ट्रेट में जिला कोरोना कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसके संचालन के लिए नोडल अफसर व कर्मियों की तैनाती की गई है।
जिलाधिकारी दीपक मीणा की ओर से जारी आदेश में कलेक्ट्रेट के सेमिनार हॉल में स्थापित कंट्रोल रूम का नंबर 05544-222716 है। प्रभारी का कार्य संपादित करने के लिए उपजिलाधिकारी न्यायिक नौगढ़ सुदामा वर्मा को नोडल अधिकारी बनाया गया है जिनका मोबाइल नंबर 8317022252 है। एडीएम सीताराम गुप्ता ने बताया कि कंट्रोल रूम में मिलने वाली सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारियों को फौरन जानकारी देने के लिए सभी को हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के मद्देनजर अन्य देशों व विभिन्न प्रदेशों से आए लोगों की सेहत की निगरानी के लिए मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग ने विकास भवन आंबेडकर सभागार में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। प्रथम पाली सुबह नौ बजे से अपराह्न दो बजे तक के लिए जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक संत कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इनका मोबाइल नंबर 9454464744 है। द्वितीय पाली में अपराह्न तीन बजे से शाम सात बजे तक के लिए जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जिनका मोबाइल नंबर 9454464745 है। सीडीओ ने बताया कि सभी कर्मचारी प्रतिदिन विदेश, अन्य प्रदेश अथवा महानगरों से आए लोगों की सूची की उपलब्धता पर संबंधित से उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने का निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट टैक्सी वाहनों के परिचालन पर भी रोक
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर पूरे देश में 21 दिनों तक लॉकडाउन कर दिया गया है। जिले में भी कोई भी प्राइवेट टैक्सी का परिचालन नहीं होगा। इन वाहनों के आवागमन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध कर दिया गया है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन प्रवेश कुमार सरोज ने बताया कि समस्त बस आपरेटरों, मैजिक, टेंपों टैक्सी, ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा संचालकों की कड़ी हिदायत दी गई। इसका उल्लंघन करने पर दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed