{"_id":"5e7a0ef88ebc3e78bc6b6df1","slug":"corana-in-siddhratnagar-siddharthnagar-news-gkp345837989","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के दो संदिग्ध मिले, आईसोलेशन वार्ड में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के दो संदिग्ध मिले, आईसोलेशन वार्ड में भर्ती
विज्ञापन
Corana in Siddhratnagar
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के दो संदिग्ध मिले, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती
मुंबई से आए थे, बुखार व जुकाम की शिकायत भर्ती किए गए
मोहाना और लोटन कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले है दोनों युवक
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। मुंबई से लौटे कोरोना वायरस के दो संदिग्ध युवकों को महिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में मंगलवार को भर्ती कराया गया है। उनको बुखार व जुकाम की शिकायत थी। सोमवार को वह दोनों मुंबई से लौटे हैं। लार का सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया है। चिकित्सकों की टीम उनकी देखरेख में लगी है।
मोहाना थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी एक 30 वर्षीय युवक मुंबई से घर लौटा है। सोमवार की देर रात उसे बुुखार और जुकाम की शिकायत हुई तो उसे बर्डपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने कोरोना वायरस का संदिग्ध मानते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां दोनों को महिला अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है। साथ ही लार का सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा लोटन कोतवाली क्षेत्र का रहने वाले एक 20 वर्षीय युवक को बुखार और जुकाम की शिकायत पर लोटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया है। युवक को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। चिकित्सकों की टीम इलाज में लगी है। साथ ही लार का सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया है। इस संबंध में सीएमएस डॉ. रोचस्मति पांडेय ने बताया कि दो संदिग्ध मरीज मिले हैं। उन्हें महिला अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया है। सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया है।