{"_id":"650df94baf7c3b57ae096e14","slug":"cooperative-movement-is-getting-stronger-jai-pratap-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-5180-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजबूत हो रहा सहकारिता आंदोलन : जय प्रताप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजबूत हो रहा सहकारिता आंदोलन : जय प्रताप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
: पूर्व मंत्री को डीसीबी अध्यक्ष व एआर कोऑपरेटिव ने दिलाई सदस्यता
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सहकारिता विभाग के सहकार से समृद्धि योजना के तहत बी पैक्स सदस्यता महाअभियान में शुक्रवार को बांसी विधायक व पूर्व मंत्री जय प्रताप सिंह को सदस्यता दिलाई गई। जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष कुंवर विक्रम सिंह और एआर सहकारिता वकील वर्मा ने उन्हें सदस्यता दिलाई। सदस्यता ग्रहण करने के बाद विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि सहकारिता आंदोलन मजबूत हो रहा है।
डीसीबी अध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है। इसी के तहत पहले सांसद जगदंबिका पाल और अब विधायक जय प्रताप सिंह को सदस्य बनाया गया है। अभियान के तहत खेसरहा ब्लॉक के साधन सहकारी समितियों सोही कानपुरवा, विसुनपुर, कुड़जा, कलनाखोर में किसानों को जागरूक कर सदस्यता दिलाई गई। भेडौहा साधन सहकारी समिति पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता दिलीप चतुर्वेदी ने किसानों को जागरूक किया।
इस दौरान पूर्व प्रमुख खेसरहा धर्मराज चौधरी, सूर्य नारायण सिंह, अशोक कुमार सिंह उपस्थित रहे। डीसीबी चेयरमैन विक्रम सिंह ने कहा कि वर्तमान में जिले में 21000 से अधिक नए सदस्य बनाए गए, जिसमें निजी पूंजी 70 लाख रुपए जमा हो चुकी है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, एडीओ सहकारिता सचिव दिग्विजय धर दूबे उपस्थित रहे।