{"_id":"9d497288292cac1df9d87fdcc9b2fdd6","slug":"cook-union-picketing-fury-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोइया संघ ने धरना दिया, रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोइया संघ ने धरना दिया, रोष
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 05 Feb 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केन्द्रीय श्रमिक संगठनों के आह्वान पर मिड-डे-मील रसोइयां कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। मांगों के समर्थन में नारे लगाते हुए 12 सूत्रीय ज्ञापन बीएसए के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित किया।
धरने में विजय नाथ त्रिपाठी ने कहा कि जिले के अधिकांश ब्लाकों में रसोइयां से अन्य कार्य भी लिया जा रहा है। जुलाई माह से मानदेय का वितरण ठप पड़ा है।
राज्य और केन्द्र सरकारें श्रमिक कानूनों के उल्लंघन में लगी हुई हैं। इसका खामियाजा दोनों दलों को वर्ष 2017 में भुगतना पड़ेगा। श्याम लाल ने कहा कि रसोइयों के नवीनीकरण और पाल्य व्यवस्था को समाप्त करना होगा।
स्थानीय समस्याओं का निराकरण 20 फरवरी तक बेसिक शिक्षा अधिकारी नहीं करते तो 26 फरवरी को संयुक्त निदेशक कार्यालय पर मंडल की सभी रसोइयां धरने को बाध्य होंगी।
विज्ञापन
माकपा नेता रामउजागिर मौर्य ने रसोइयों को 12 हजार रुपये मानदेय देने की मांग उठाई। मंडल महामंत्री ध्रुवचंद ने कहा कि रसोइयों को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाना जरूरी है।
धरने में पंकज, सुंद्रावती, उर्मिला, शिवकुमार, श्यामा देवी, अंजनी, रीता देवी, मीरा, शीला, कलावती, रेहा, पूनम, कांति, शशिकला, सीता देवी, शत्रुधन, बेचन प्रसाद, कृपाशंकर, रामसेवक, अलंकार दुबे आदि शामिल रहे। संचालन ध्रुवचंद ने किया।