फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Controversy over appointment to the post of Principal

Siddharthnagar News: प्रधानाचार्य पद पर तैनाती को लेकर विवाद

Sat, 10 Jun 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 10 Jun 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Controversy over appointment to the post of Principal
सिद्धार्थनगर। जिले के भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र स्थित ललिता इंटर कॉलेज, चौखड़ा में प्रधानाचार्य के पद को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रबंध समिति ने कॉलेज के संचालन के लिए चंद्र प्रकाश राव को प्रधानाचार्य पद का दायित्व सौंपा दिया। जिसके बाद अध्यापक संजीव कुमार सिंह ने डीआईओएस व जीडी बस्ती मंडल को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई कि वरिष्ठ होने के बाद भी उन्हें प्रधानाचार्य का चार्ज नहीं दिया गया। इस विवाद पर प्रबंधक आनंद सिंह ने बताया कि संजीव कुमार सिंह अपने को वरिष्ठ बता रहे हैं, जिसके संबंध दस्तावेज मांगा गया था लेकिन उन्होंने उपलब्ध नहीं कराया। जब तक वरिष्ठता का निस्तारण नहीं हो जाता है तब तक विद्यालय हित को देखते हुए प्रबंधक जिसे चाहे उसे प्रधानाचार्य का दायित्व देकर विद्यालय संचालित करा सकता है। इसी के चलते विद्यालय के संचालन के लिए अध्यापक चंद्र प्रकाश राव को प्रधानाचार्य का कार्यभार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed