फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Construction work at Kasturba School found stalled for a month; DM irked.

Siddharthnagar News: एक माह से बंद मिला कस्तूरबा विद्यालय का निर्माण कार्य, डीएम भड़के

Wed, 13 May 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 13 May 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Construction work at Kasturba School found stalled for a month; DM irked.
सिद्धार्थनगर। उसका बाजार में निर्माणाधीन शैक्षणिक परियोजनाओं की धीमी रफ्तार पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन का सख्त रुख देखने को मिला। मंगलवार को निरीक्षण के दौरान कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निर्माण कार्य पिछले एक माह से बंद मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई और कार्यदायी संस्था को फटकार लगाई। उन्होंने साफ कहा कि मई 2026 के अंत तक हर हाल में निर्माण पूरा होना चाहिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विद्यालय का निर्माण कार्य करीब एक महीने से रुका हुआ है। इस पर डीएम ने कार्यदायी संस्था यूपीसीएलडीएफ के अधिकारियों से जवाब तलब किया और काम में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में अब और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने विद्यालय परिसर में रसोईघर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान छात्राएं लैब में प्रैक्टिकल करती मिलीं, जिनसे उन्होंने बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

इसके पहले जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य भवन, प्रधानाचार्य आवास, स्टाफ आवास, बाल वाटिका, डोरमेट्री और मेस भवन का जायजा लिया। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग भवन, अयोध्या के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि निर्माण कार्य तय मानक और समयसीमा के भीतर पूरा कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा से जुड़ी परियोजनाओं में लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं होगी। निर्माण की गुणवत्ता और प्रगति दोनों की लगातार निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed