{"_id":"5e1f45cd8ebc3e4b092ba4bb","slug":"construction-on-disputed-land-siddharthnagar-news-gkp3373483188","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित जमीन पर निर्माण शुरू, पीड़ित ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित जमीन पर निर्माण शुरू, पीड़ित ने की शिकायत
विज्ञापन
विवादीत जमीन पर हो रहा निर्माण
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादित जमीन पर निर्माण शुरू, पीड़ित ने की शिकायत
डुमरियागंज के इटवा-बढ़नी मार्ग स्थित खीरा मंडी के पास का मामला
पीड़ित का आरोप, सत्ता पक्ष के नेताओं के कहने पर हो रहा है निर्माण
जिले के एक सत्ता पक्ष के नेेता के गुर्गों का नाम आ रहा है सामने
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। नगर के इटवा-बढ़नी मार्ग पर स्थित खीरा मंडी के पास बुधवार को विवादित भूमि पर निर्माण के दौरान दो पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए। इसकी वजह से कुछ देर के लिए निर्माण कार्य रुक गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि सत्ता पक्ष के नेता के दबाव पर प्रशासन जमीन का कब्जा करवा रहा है। जबकि विवादित जमीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। सूचना पर एसडीएम, तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल के साथ पुलिस की टीम पहुंची।
नूरजहां पत्नी बकरीदी ने आरोप लगाया है कि कुछ दिन पूर्व से डुमरियागंज के कुछ सत्ता पक्ष के नेता विवादित जमीन पर जबरदस्ती कब्जा कर रहे हैं। विरोध करने पर बुधवार को मारा पीटा भी। बताया कि जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में है। इसके बाद भी डुमरियागंज के सत्ता पक्ष के नेेताओं ने निर्माण कार्य शुरू करवा दिया। विरोध करने पर परिजनों को मारा पीटा और घर के बर्तन तक फेंक दिए। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में सारा खेल खेला गया। लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। सूचना पर एसडीएम, तहसीलदार, कानूनगो और लेखपाल मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया। कागजात मांगे गए। इसके बाद फिर से निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। डुमरियागंज एसडीएम त्रिभुवन ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाया गया था। एक गाटे पर विवाद है। जिस गाटे पर निर्माण कार्य हो रहा है। वह विवादित नहीं। तहसीलदार से पैमाइश कराई गई है।