फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Constitution maker's birth anniversary celebrated amid various programmes

Siddharthnagar News: विविध कार्यक्रमों के बीच मनी संविधान निर्माता की जयंती

Mon, 14 Apr 2025 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Constitution maker's birth anniversary celebrated amid various programmes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले भर में संविधान निर्माता एवं भारत रत्न देश के प्रथम कानून मंत्री डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर जुलूस निकाला गई। इस दौरान उनकी मूर्तियों पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें नमन भी किया गया।
जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. की अध्यक्षता एवं अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में संविधान निर्माता और आजाद भारत के प्रथम कानून एवं न्याय मंत्री ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस दौरान डाॅ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया।
विज्ञापन

हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान के तहत समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत शीतल सिंह, डीमए डाॅ. राजा गणपति आर. सीडीओ जयेंद्र कुमार एवं सीएमओ डाॅ. रजत कुमार चौरसिया की उपस्थिति में आंबेडकर सभागार में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर सयुस जिलाध्यक्ष राम सेवक लोधी के अगुवाई में जयंती मनाई गई। पूर्व विधायक विजय पासवान की अगुवाई में पकड़ी में शोभायात्रा निकाली गई। भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान की अध्यक्षता में बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद के नेतृत्व में जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। बांसी कार्यालय के अनुसार कस्बे में शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें विजय बहादुर आंबेडकर, गणेश दत्ता, सुभाष, आशीष शामिल हुए।
समाजवादी पार्टी के नगर कार्यालय से जिलाध्यक्ष लालजी यादव, मो. इदरीश पटवारी व कपिलदेव की अगुवाई में जुलूस निकला गया। विधायक जय प्रताप सिंह ने राप्तीनगर वार्ड में डा. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
भारतभारी प्रतिनिधि के अनुसार मोतीगंज चौराहा पर आंबेडकर जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश उर्फ चंदू चौधरी ने कहा कि बाबा साहब ने सर्व समाज के लिए वोट का अधिकार दिया। जमौता-जमौती में सिद्धार्थ बौद्ध विहार में भी बाबा साहब की जयंती मनाई गई।
भारतीय मजदूर संघ सिद्धार्थनगर के द्वारा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह की अध्यक्षता में ग्राम सभा लुचुईया में जयंती मनाई गई। संरक्षक अवधेश यादव, राम मूरत, सुनील कुमार, पूरन कमला देवी मौजूद रहे। इटवा में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान विचार गोष्ठी में पूर्व मंत्री डाॅ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने भी सहभागिता की।
ढेबरुआ प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत बढ़नी मुड़िला रोड पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई और बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
हारून रशीद खान व शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह ने कहा कि बाबा साहब ने समाज के कमजोर वर्गों को आवाज दी। सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सागर पाठक शान ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बाबा साहब के जीवन से प्रेरणा लेकर सामाजिक न्याय और समानता के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।

शाहपुर संवाद न्यूज के अनुसार डा. आंबेडकर का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विधायक सैयदा खातून व अतिकुर्रहमान, रामकुमार गौतम, पूर्व मनोज सिद्वार्थ, शिव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed