{"_id":"6a2efd937ca3d99df10d8635","slug":"consolidation-process-completed-land-measured-in-the-presence-of-cultivators-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-159770-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: चकबंदी की प्रक्रिया पूरी, काश्तकारों की माैजूदगी में नापी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: चकबंदी की प्रक्रिया पूरी, काश्तकारों की माैजूदगी में नापी जमीन
Mon, 15 Jun 2026 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
पथरा। बांसी तहसील क्षेत्र के पाली गांव में चकबंदी विभाग की ओर से चकों के सीमांकन की प्रक्रिया रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गई। रविवार को चक नामांकन प्रक्रिया के तहत मौके पर पहुंचे चकबंदी अधिकारी नीरज सिंह, सहायक चकबंदी अधिकारी सुनील कुमार गुप्ता और संबंधित कानूनगो ने एक-एक काश्तकार की जमीन की नाप अपनी देखरेख में करवाई।
अधिकारियों ने मौके पर ही किसानों की शंकाओं का समाधान करते हुए और उन्हें पूरी तरह संतुष्ट कर उनका चक आवंटित किया। गांव में सीमांकन कार्य को बिना किसी बाधा के समय से पूरा करने के लिए चकबंदी विभाग की चार विशेष टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में एक साथ पैमाइश का काम देख रही हैं, जिससे काम में तेजी आई है। चकबंदी के दौरान किसी भी प्रकार के विवाद या कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा। गांव में पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद रही। पुलिस बल की मौजूदगी के कारण पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई गई।