फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Consignment of Indian goods worth 41 lakh seized in Nepal warehouse raided.

Siddharthnagar News: नेपाल में 41 लाख की भारतीय खेप पकड़ी गई, गोदाम पर छापेमारी

Wed, 10 Jun 2026 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 10 Jun 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Consignment of Indian goods worth 41 lakh seized in Nepal warehouse raided.
कपिलवस्तु/सिद्धार्थनगर । भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल पुलिस और अन्य एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई में भारतीय मूल की बताई जा रही करीब 41 लाख रुपये मूल्य की बड़ी खेप बरामद की गई है। छापेमारी के दौरान खरबूज के बीज, अखरोट, कॉलगेट और मक्का समेत बड़ी मात्रा में सामान एक गोदाम से कब्जे में लिया गया।
विज्ञापन

नेपाल के रुपन्देही जिले के भैरहवा क्षेत्र में मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) और भंसार (कस्टम) राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने एक गोदाम पर छापेमारी की। जांच में गोदाम में भारी मात्रा में भारत से लाया गया सामान रखा मिला।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बेलहिया क्षेत्र के कोटही माई पथ स्थित गोदाम से 21 क्विंटल खरबूज का बीज, 6,336 पीस कॉलगेट, 38 बोरी मक्का तथा 2,270 किलोग्राम अखरोट बरामद किया गया। कार्रवाई के बाद पूरी खेप को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और फिर बेलहिया भंसार कार्यालय के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्र ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। बरामद सामान का अनुमानित कीमत 41 लाख 32 हजार 240 रुपये आंकी गई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed